बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय टीजीटी कला संघ की महंगाई भत्ते और लंबित एरियर के भुगतान की मांग पर मुख्य सचिव कार्यालय ने मामला आवश्यक कार्रवाई के लिए वित्त सचिव को भेज दिया है।
संघ ने सरकार से पंजाब की तर्ज पर आठ प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने और अक्तूबर के वेतन के साथ इसका भुगतान करने की मांग उठाई है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि सरकार से दशहरा से पहले महंगाई भत्ते की अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया गया है, ताकि कर्मचारियों को समय पर इसका लाभ मिल सके।
इसके अलावा लंबित वेतन आयोग के एरियर के भुगतान का फार्मूला घोषित करने और पंजाब के आधार पर अदायगी करने की मांग भी की गई है। विजय हीर ने कहा कि कर्मचारियों को 31 अक्तूबर को मासिक वेतन के साथ महंगाई भत्ते की किस्त भी जारी की जानी चाहिए। संवाद