अवाहदेवी (हमीरपुर)। बिजली बिल जमा न होने के कारण कोट से समीरपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर लगाई गईं सोलर लाइटें करीब एक महीने से बंद पड़ी हैं। चार माह पहले लगाई गईं इन लाइटों के बिजली बिल का लगभग तीन लाख रुपये बकाया है। कुल 14 बिजली कनेक्शनों का भुगतान लंबित है।
इसका खामियाजा अब वाहन चालकों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। मंडी-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोट से समीरपुर तक रात के समय वाहनों की आवाजाही रहती है। लाइटें चालू होने पर सड़क का यह हिस्सा रोशनी से जगमगाता था, लेकिन अब रात होते ही मार्ग के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है।
इससे आवाजाही में परेशानी हो रही है और राहगीरों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर लगाई गईं लाइटें कुछ ही समय बाद बंद हो गईं।
रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी से बिजली बिल का मामला जल्द सुलझाकर लाइटें चालू करवाने की मांग की है।
कोट्स
निर्माण कंपनी ने बिजली कनेक्शन लेने के बाद अब तक बिल जमा नहीं करवाया है। कंपनी पर करीब तीन लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। कोट से समीरपुर तक कुल 14 कनेक्शन लिए गए हैं।
-दीपक चौहान,सहायक अभियंता बिजली उपमंडल टौणीदेवी
मामले में बिजली बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द समस्या का समाधान कर लाइटें चालू करवाई जाएंगी।
-रमाकांत यादव, अधिकारी, निर्माण कंपनी
एनएच पर लाइटें बंद होने से रात को अंधेरा रहता है। कंपनी और बिजली बोर्ड को आपसी तालमेल से बिजली बिल का मामला सुलझाकर लाइटें जल्द चालू करवानी चाहिएं।
-रघुवीर सिंह ठाकुर, निवासी धरौन
रात को इस मार्ग से गुजरते समय लाइटों से सड़क साफ दिखाई देती थी। अब अंधेरे में वाहन चलाने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है।
-राजेश धीमान, टैक्सी चालक, अवाहदेवी
लाखों रुपये खर्च कर लगाई लाइटें कुछ ही समय बाद बंद हो गईं। बिजली बिल को लेकर जो भी समस्या है, उसे जल्द सुलझाकर लाइटें दोबारा चालू करवानी चाहिएं।
-अमित शर्मा, निवासी ढगवानी
एनएच पर रात को वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन लाइटें बंद होने से सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। प्रशासन को हस्तक्षेप कर जल्द लाइटें चालू करवानी चाहिए।
-विक्की, निवासी अवाहदेवी
विक्की, निवासी अवाहदेवी।
विक्की, निवासी अवाहदेवी।
विक्की, निवासी अवाहदेवी।
विक्की, निवासी अवाहदेवी।
विक्की, निवासी अवाहदेवी।
विक्की, निवासी अवाहदेवी।