फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तेरी मिट्टी में मिल जावां... देशभक्ति गीत पर बटोरीं तालियां

Fri, 28 Nov 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बलडूहक स्कूल में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व स्टाफ सदस्य। स्र
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बलडूहक में वीरवार को सामुदायिक सहभागिता समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां, समूहगान, लोक नृत्य सहित पहाड़ी नाटी पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

समारोह में समाजसेवी रमेश चंद बतौर मुख्यातिथि, जबकि एमएल राणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल के मुख्य शिक्षक सफी मोहम्मद सूद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
समारोह के अंत में मुख्यातिथि व स्टाफ सदस्यों ने अकादमिक, खेल व अन्य गतिविधियों में विजेता मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति और स्कूल के उत्थान कार्य के लिए मुख्यातिथि ने 11,000 रुपये, समाजसेवी अजय ठाकुर ने 13,000 रुपये, पुरुषोत्तम चंद ने 10,000 रुपये और एमएल राणा ने 5100 रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समारोह में एसएमसी अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, प्रधानाचार्य ललिता शर्मा, मोनिका जसवाल, भवानी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें