हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को 26 जनवरी को होने वाली राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस परेड से पूर्व प्री-आरडी शिविर के लिए एनएसएस स्वयंसेवियों का चयन किया गया। इस कैंप में जिले के समस्त महाविद्यालयों से दस स्वयंसेवियों का चयन हुआ है।
इस मौके पर प्रो. प्रकाश ठाकुर, डॉ. संगीता सिंह, प्रो. मनोज, डॉ. विनय किशोरी, डॉ. समजीत ठाकुर, प्रो. विनोद चंद, प्रो. संदेश और प्रो. चंद्रेश ने विभिन्न कमेटियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का आयोजन डाॅ. उत्तम शर्मा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका खन्ना की विशेष उपस्थिति में हुआ।