फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे में बुजुर्ग महिला के पर्स से उड़ाए दस हजार रुपये

विज्ञापन
Ten thousand rupees blown from the purse of an elderly woman in Maihra
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे बाजार में वीरवार को दिनदहाड़े एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पर्स से चोर 10,000 रुपये पर हाथ साफ कर गई। बुजुर्ग महिला ने एसबीआई मैहरे शाखा में अपने खाते से दस हजार रुपये निकाले। उसके बाद बुजुर्ग महिला पशु चिकित्सालय वाली गली की तरफ स्थित एक दुकान में खरीदारी करने लगी। चोर महिला एसबीआई बैंक से ही उसका पीछा कर रही थी।
विज्ञापन

बुुजुर्ग महिला ने सामान खरीदते समय अपना बैग एक तरफ रखा। लेकिन, बाद में देखने पर उसे अपना पर्स नहीं मिला। शातिर महिला भी वहां दुकान से एकदम गायब हो गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज में यह पता चला कि वह महिला बुजुर्ग का पर्स ले गई है। पर्स में दस हजार रुपये की नकदी थी। बुजुर्ग महिला के बेटे लक्की मोदगिल ने कहा कि वह दो औरतें थीं और उनके साथ एक दस वर्ष की लड़की थी। एक औरत और लड़की बस में बैठकर शाहतलाई की तरफ गई और दूसरी पैदल कहीं गायब हो गई। बीते माह गांधी चौक हमीरपुर में भी इस तरह का मामला सामने आया था।
वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर का एक बुजुर्ग दंपती एसबीआई शाखा हमीरपुर से अपनी पेंशन राशि निकालने के बाद आइसक्रीम वाली दुकान पर बैठा था। इस दौरान पीछे से तीन प्रवासी महिलाएं आईं और बुजुर्ग के बैग को ब्लेड से काट कर नकदी पर हाथ साफ कर तुरंत गायब हो गईं, जिसका आज तक पता नहीं चल पाया। इस बारे में डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें