फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आज दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए चलेंगी दस विशेष बसें

Sun, 26 Oct 2025 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग के आधार पर बसों की संख्या को बढ़ाएगा निगम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। त्योहारों पर घर आए लोगों को वापिस कार्यस्थल तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की ओर से विशेष बसों की सुविधा दी जा रही है। रविवार को यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए दस विशेष बसें लगाई जाएंगी। दो बसें दिल्ली और आठ बसें चंडीगढ़ के लिए चलाई जाएंगी। हालांकि मांग के आधार पर बसों की संख्या में इजाफा होगा। बीते सप्ताह ही लोग दिवाली और भैया दूज पर्व मनाने के लिए घर आए हैं। कई यात्री वापिस कार्यस्थल की ओर चले गए हैं जबकि कई यात्री रविवार को वापस जाएंगे। इन यात्रियों की मांग के आधार पर बसों का प्रबंधन किया गया है। हमीरपुर से दिल्ली के लिए रात को 8:15 और 9:15 मिनट पर बस चलेगी।
विज्ञापन


वहीं हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए सुबह 5:15, 8:30, 9:20, 10:05, दोपहर 1:15, 2:30 और शाम को 5:45 मिनट पर विशेष बस की सुविधा होगी। सुजानपुर से चंडीगढ़ के लिए सुबह 7:30 बजे चलेगी। शुक्रवार को भी चंडीगढ़ के लिए विशेष बस चलाई है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि रविवार को दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए दस विशेष बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की मांग के आधार पर बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें