फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में वृद्धि, पारा 40 के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ तापमान में भी वृद्धि हुई है। गर्मी के कारण कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जिले में शनिवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। गर्मी से बेहाल लोग दिन में दो से तीन बार नहाने को मजबूर हैं। पिछले तीन चार दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोग छाते का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक कुमार, शुभम शर्मा, रोहित कुमार, पूजा देवी, सरोज शर्मा, संजय कुमार ने कहा कि गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि गर्मी तीन-चार दिनों से ही बढ़ना शुरू हुई है। उससे पहले लॉक डाउन के कारण प्रदूषण न होने से गर्मी में भी कमी थी। अब तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप के कारण वे दिन भर पंखों, वॉटर कूलर, एसी से गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। कई जगह बीच-बीच में बिजली के कट लगने से काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में गर्मी के कारण अंदर रहना भी मुश्किल हो रहा है। एक्सईएन बिजली बोर्ड केके भारद्वाज ने कहा कि सभी इलाकों में बिजली की आपूर्ति सही हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें