तमिलनाडू और उत्तराखंड से लौटे 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर हमीरपुर से उनके घर भेजने के लिए पह
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में संस्थागत संगरोध किए बाहरी राज्यों से लौटे 28 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद इन्हें गृह-संगरोध में भेज दिया है।
एसडीएम हमीरपुर डॉ. चरंजी लाल ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व तमिलनाडु और उत्तराखंड से लौटे 28 लोगों को बड़ू में संस्थागत संगरोध किया था। निश्चित अवधि में इनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। स्वास्थ्य विभाग से इनकी रिपोर्ट कोविड-19 के लिए निगेटिव होने की पुष्टि के बाद शनिवार को इन सभी संस्थागत संगरोध लोगों को अब 14 दिन के कड़े गृह-संगरोध के लिए भेज दिया है। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की विशेष बसों की सेवाएं ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को घर में संगरोध नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।