पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत झांडी में एक बाइक और टैंपो की टक्कर में दंपति घायल हो गया। हादसे में पति की टांग टूट गई, जबकि पत्नी को चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया।
शनिवार सुबह रामनाथ (46) अपनी पत्नी वेद कुमारी के साथ बाइक पर भोटा से जाहू की तरफ जा रहा थे। जैसे ही वह झांडी के पास पहुंचे तो एक टैंपो के साथ टक्कर हो गई। हादसे में रामनाथ की टांग टूट गई जबकि वेद कुमारी को भी चोटें आई हैं।
दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। यहां दोनों को प्राथमिक उपचार दे दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल दंपति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है।