फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स के विरोध में बच्चों ने किया जंग का एलान

Tue, 01 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला एवं परिवार कल्याण विभाग के आईईसी प्रभाग जिला हमीरपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस पर अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ स्वास्थ्य शिक्षक डा. केसी शर्मा ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा में सभा में एक विशेष संदेश से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 उन्होंने एड्स के कारणों, लक्षणों व बचाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं, रावमापा बाहनवीं की एनएसएस इकाई ने विश्व एड्स दिवस पर स्कूल  परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे स्वयंसेवियों ने एड्स से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवी राची, सेलजा, अनिल, शैलजा, श्रुति, कृति, रिया व शीतल ने भाग लिया। स्वयंसेवियों ने इस मौके रैली भी निकाली। इसके साथ ही मैड़ स्कूल में प्रधानाचार्य किरण बाला ने रैली को हरी झंडी दिखाई। राज राजेश्वरी बीएड कॉलेज में भी एड्स दिवस पर रैली का आयोजन किया गया।

स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज तरक्वाड़ी के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। स्वयंसवियों ने नारों व स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रावमापा जंगलबैरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में भी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य चंचल कपूर ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रावमापा परोल में स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें