फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... के जयघोष से गूंजे मंदिर

Sun, 17 Aug 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राधा कृष्ण शिव दुर्गा मंदिर परिसर डिडवीं में जन्माष्टमी मनाई। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर/अवाहदेवी/हमीरपुर। जिलेभर में शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात 12:00 बजते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के घर आनंद भयो आदि का जयघोष किया।
विज्ञापन

इसके बाद मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सत्य नारायण मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया। मंदिर के पुजारी महंत राकेशी त्यागी की अगुवाई में मुख्य बाजार में राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए भाग लिया।
इसी प्रकार अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक मंदिर प्रांगण में धार्मिक माहौल बना रहा। मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित जागरण में हटेश्वरी म्यूजिकल ग्रुप ने माता रानी व भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की ऐसी सुरमयी प्रस्तुतियां दीं कि श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। शनिवार को भाद्रपद संक्रांति का पर्व भी पूरे विधिविधान से मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया, सचिव पवन कुमार, मुख्य सलाहकार ज्ञान चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष समेत अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, डिडवीं बाजार के साथ स्थित राधा-कृष्ण, शिव-दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान झूले में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर उसे सभी कृष्ण भक्तों द्वारा झुलाया गया व सभी लोगों ने मंदिर में भजन कीर्तन किया और रात भर जागरण किया गया। रात काे 12:00 बजते ही जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, तब पंडित जी द्वारा शंखनाद किया गया और भगवान श्रीकृष्ण जी की आरती उतारी गई।
विलीकलेश्वर महादेव सुधार सभा बटाहली (बड़ा) की ओर से पवित्र संक्रांति पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विलीकेश्वर महादेव मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। पंडितों ने मंत्रों का उच्चारण सुबह 9:00 बजे से किया। दोपहर 12:00 बजे ही आहूति डाली गई। इस अवसर पर सभा प्रधान कृष्ण प्रसाद, सचिव हंसराज, सुरेश, अमरनाथ, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

राधा कृष्ण शिव दुर्गा मंदिर परिसर डिडवीं में जन्माष्टमी मनाई। स्रोत : जागरूक पाठक

राधा कृष्ण शिव दुर्गा मंदिर परिसर डिडवीं में जन्माष्टमी मनाई। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें