फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बूंदाबांदी से तापमान गिरा, बढ़ी ठिठुरन, गेहूं के लिए लाभदायक

Wed, 05 Feb 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में हल्की बारिश के दौरान गंतव्य की जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिलाभर में मंगलवार देर शाम हुई हल्की बूदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। दो सप्ताह तक मौसम साफ रहने से ठंड में कमी हो गई थी, लेकिन अब बारिश होने के बाद ठंड में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि, गेहूं के लिए बारिश पर्याप्त नहीं है। सुबह से ही जिलाभर में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। करीब 10 मिनट तक बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया। पूर्व में बारिश न होने से तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब बारिश होने के बाद तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बारे में कृषि विभाग के उपनिदेशक शशिपान अत्री ने कहा कि गेहूं की फसल के बारिश पर्याप्त नहीं हुई है। अगर बारिश होती है तो गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें