फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में पारा लुढ़कने से बढ़ा ठंड का प्रकोप

Sat, 16 Jan 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लगभग तीन दिन से पारा लुढ़क गया है। ठंड का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार दोपहर तक जिला में धुंध छाई रही। यहां तक कि दिन के समय में भी वाहनों की लाइटें जली देखी गईं। दोपहर तक छाई धुंध की वजह से हरेक कार्य प्रभावित हुआ। लोगों सहित दुकानदारों को सुबह के समय इकट्ठे होकर आग जलाकर ठंड से निजात पाते देखा गया। कुछ लोग दोपहर तक घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन


जिला में शनिवार को धुंध का अधिक प्रकोप रहा। यहां तक की रास्ता भी सही ढंग से नहीं दिखाई दे रहा था। दिन में भी वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। साथ ही, सुबह के समय पड़ रहा कोहरा और धुंध गेहूं और फलदार पौधों को भी प्रभावित कर रही है। बागवानी विभाग के लिए भी मौसम चिंता का विषय बना हुआ है।

शीतकालीन सत्र की प्लांटेशन विभाग अभी तक नहीं कर पा रहा। बिगड़ते मौसम ने किसानों और बागवानों की चिंताएं भी बढ़ा दी है। विभाग की मानें तो फलदार पौधों को धुंआ डालकर कोहरे के प्रभाव से बचाया जा सकता है। बागवानी विभाग बारिश का इंतजार कर रहा है। बारिश होने पर भी फलदार पौधों की प्लांटेशन हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने के बाद ही मौसम में तबदीली आएगी। बारिश के बाद का समय ही प्लांटेशन के लिए उपयुक्त रहेगा। इसके बाद बागवानों को पौधे बांटे जाएंगे।

- प्रदीप सांख्यान, उपनिदेशक, बागवानी विभाग, हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें