फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंटरनेशनल स्पेस साइंस ओलंपियाड में तेजस ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 19 Apr 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्पेस साइंस ओलंपियाड में तेजस ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के कक्षा आठवीं के छात्र तेजस सिंह राणा ने इंटरनेशनल स्पेस साइंस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

यह पुरस्कार समारोह अहमदाबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र में 17 अप्रैल को आयोजित किया, जहां छात्र को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि अन्य छात्रों को भी तेजस सिंह राणा से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, ताकि वह भविष्य में अपने, अपने विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के इस छात्र ने इस ओलंपियाड में ऑल इंडिया सैनिक स्कूल के प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें