नादौन में सामारोह में पहुंच कर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते अधिकारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। सरकार के आदेशानुसार विवाह और अन्य समारोहों में प्रशासन की ओर से निरीक्षण अभियान आरंभ कर दिया गया है। मंगलवार को तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा की अगुवाई में एएसआई अनिल कुमार व टीम के अन्य सदस्यों ने क्षेत्रभर के कई गांवों में जाकर निरीक्षण किया।
उन्होंने नादौन के बेला कलूर और सैरा किटपल सहित अन्य गांवों में आयोजित विभिन्न समारोह स्थलों का निरीक्षण किया। शर्मा ने इस दौरान लोगों को कोविड-19 से संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए उनका सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने आयोजकों को मास्क के प्रयोग पर बल दिया तथा चेतावनी दी कि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी उल्लंघना पाई गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह सरकार की ओर से तय नियमों का पालन करें।