नादौन बाजार का निरीक्षण करते पहुंचे तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क व?
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। सरकार के आदेशानुसार विवाह समारोहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों में प्रशासन की ओर से निरीक्षण अभियान आरंभ किया गया है। इसी कड़ी के अंतर्गत वीरवार को तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा व उनकी टीम ने नादौन के बाजार में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाजार में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को चेतावनी दी गई तथा इसके साथ ही उन्होंने वहां बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क भी वितरित किए।
नादौन के अन्य गांवों में आयोजित विभिन्न समारोह स्थलों का निरीक्षण भी किया। शर्मा ने इस दौरान कोरोना से बचाव से संबंधित नियमों की जानकारी दी और इनका सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। चेतावनी दी कि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से आग्रह किया कि वह सरकार की ओर से तय नियमों का पालन करें। इस अवसर पर अनिल सोंधी और विश्वेश शर्मा भी उनके साथ रहे।