फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उभरती तकनीकों से शिक्षकों को किया प्रशिक्षित

Sun, 20 Sep 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में ‘एमर्जिंग टैक्नोलॉजी फॉर एजूकेटर्स’ विषय पर आयोजित पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) संपन्न हुआ। समापन सत्र में डेवलपमेंट लॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड, धर्मशाला के सीईओ वरुण रत्तन सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षकों को नवीन तकनीकों से निरंतर जुड़ने और विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञों एवं आयोजन टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सहित विभिन्न उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समन्वयक पंकज ठाकुर और सह-समन्वयक वरुण गुप्ता ने एफडीपी के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले विशेषज्ञों, प्रतिभागियों और संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव साझा करते हुए इसे उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें