फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी स्कूल में शिक्षकों ने अपने बच्चे करवाए दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में विद्यार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी वृद्धि हुई है। इस वर्ष लगभग 90 नए विद्यार्थियों ने हर कक्षा में छठी से दसवीं तक दाखिला लिया है। इसके साथ स्कूल में कार्यरत दो शिक्षकों विक्रमजीत तथा शशि कुमार ने भी अपने बच्चों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से कक्षाएं चलने से स्कूल में बच्चों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बच्चों के माता-पिता जिन्होंने स्कूल पर विश्वास किया है, उनका धन्यवाद किया व साथ में भविष्य में भी इसी प्रकार से सहयोग की कामना भी की। अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि पाठशाला उनके बच्चों को बेहतरीन शिक्षा के साथ अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करवाने का प्रयास करेगी। वहीं, उन्होंने योगा गर्ल निधि डोगरा को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें