फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 106 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस/भोरंज/हमीरपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग महिला और पुरुष की मौत हो गई है, जबकि 106 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 534 सैंपल लिए गए, जिनमें से 106 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के थाई गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोरोना से मौत हो गई। व्यक्ति को सुबह चार बजे ही तेज बुखार और सांस की समस्या के चलते मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। वहां पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की ओर से जांच के चलते मृतक का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी किया गया, उसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
उसके बाद मृतक की पार्थिव देह को प्रशासन की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही दाह संस्कार के लिए शिफ्ट किया गया। वहां पर प्रशासन की देखरेख में दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नादौन मनोहर लाल शर्मा तथा संबंधित हलका पटवारी तथा प्रधान ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ मीना कुमारी, उपप्रधान संतोष कुमार, वार्ड सदस्य पूनम देवी तथा पंचायत सचिव संदीपिका शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इधर, उपमंडल भोरंज के अंतर्गत कोरोना से निरंतर मौत होने का सिलसिला जारी है। तीन दिन पहले महिला की तबीयत कुछ खराब हो गई थी। वह इलाज करवाने भोरंज अस्पताल आई थी। यहां बुजुर्ग महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भोरंज अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर नेरचौक रेफर कर दिया।
यहां बुजुर्ग महिला की वीरवार को मौत हो गई। महिला घर में अकेली रहती है और परिवार के लोग कहीं बाहर रहते है। बुजुर्ग महिला का शव शुक्रवार को नेरचौक से लाया जाएगा। महिला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा। भोरंज अस्पताल के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बताया कि गांव पिधड़ता की बुजुर्ग महिला की कोरोना से नेरचौक में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें