फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षक चुनाव में व्यस्त, स्कूलों में पढ़ाई चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां बढ़ते ही सरकारी स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित होने लगी है। शिक्षा विभाग पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है और अब चुनाव ड्यूटी में बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जिले में प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग के तहत 195 स्कूलों में कार्यरत जेबीटी और प्रवक्ताओं के पद पहले से रिक्त हैं। अब स्थिति यह है कि स्कूलों में उपलब्ध शिक्षकों में से आधे से अधिक को चुनाव संबंधी कार्यों में लगा दिया गया है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। कई स्कूल एक या दो शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं। अब शिक्षकों को चुनावी प्रशिक्षण, मतदान केंद्र प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण और अन्य चुनावी जिम्मेदारियों में तैनात कर दिया गया है। इन स्कूलों में पढ़ाई को लेकर वहां निकटवर्ती स्कूलों से शिक्षकों की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है। अभिभावकों ने विभाग से चुनाव को लेकर शिक्षकों की ड्यूटी न लगाने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

निजी स्कूलों से विद्यार्थियों को निकालकर सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया है। अब स्कूलों में शिक्षक न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।-रेनू कपिलेश, अभिभावक
अक्सर चुनाव के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। शिक्षा विभाग औक निर्वाचन आयोग को समस्या के समाधान के लिए पहले से प्रबंध करने चाहिए। -राकेश रांगड़ा, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी के कारण एक ही शिक्षक को कई विषय पढ़ाने पड़ रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही।-अर्पना देवी, अभिभावक
सरकारी स्कूलों में ही मतदाता सूची पुनरीक्षण और अन्य चुनावी कार्य किए जा रहे हैं। इससे भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। -कल्पना, अभिभावक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें