फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षक सुनील ने शिक्षा के साथ सेहत से बच्चों को जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील कुमार को मिला राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड
विज्ञापन


700 से 800 विद्यार्थियों को सिखा चुके हैं योग की विभिन्न क्रियाएं
चकमोह स्कूल में पीईटी पद पर कार्यरत हैं सुनील कुमार

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शिक्षा के साथ सेहत से बच्चों को जोड़ने वाले सुनील कुमार को राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड मिलेगा। पिछड़े गांव से चलकर शिक्षा के मंदिर तक पहुंचे सुनील कुमार ने राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर जिला हमीरपुर का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत रैली के बुठाण गांव निवासी सुनील कुमार राजकीय उच्च पाठशाला चकमोह में पीईटी के पद पर तैनात हैं। वे स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसन और क्रियाएं सिखाते हैं।
विज्ञापन


सुनील कुमार आज तक 700 से 800 बच्चों को विभिन्न योग प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में फगोटी स्कूल में कार्यभार संभाला था। इसके चलते उन्होंने स्कूल में अपनी सेवाओं के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न योग क्रियाओं के माध्यम से प्रशिक्षित किया और वर्ष 2019 में राष्ट्र स्तरीय योग ओलंपियाड में उनकी अंडर 14 छात्रा वर्ग की टीम ने पूरे देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिला हमीरपुर का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन एनसीईआरटी दिल्ली में हुआ। वहीं, सुनील कुमार वर्तमान में राजकीय उच्च पाठशाला चकमोह में बतौर पीईटी सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में उनकी अंडर 14 छात्रा वर्ग की टीम ने बंगलूरू के मैसूर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय योग ओलंपियाड में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में उनके स्कूल की दो छात्राओं ने भी भाग लिया। जिनका चयन आगामी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सुनील कुमार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और बच्चों के अभिभावकों को दिया है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के सही न होने के बावजूद स्कूल में दाखिल विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने में उनका सहयोग किया। इससे उन्होंने यह पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें