फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति तक जोड़े जाएं प्रदेश के कर्मचारियों के अर्जित अवकाश : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संगठन (एचजीटीयू) ने सरकारी कर्मियों के अर्जित अवकाश को रिटायरमेंट तक जोड़े जाने की मांग की है। प्रदेश में कर्मचारियों की सेवा नियमावली में पंजाब पैटर्न को फॉलो किया जाता है। इसलिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से पारित फैसले को हिमाचल में तुरंत अमलीजामा पहनाए जाने की मांग की है। राजकीय अध्यापक संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव ठाकुर, जिला महासचिव राजकुमार, हमीरपुर उपमंडल के प्रधान देविंद्र सिंह, महासचिव अश्वनी कुमार, अजय पाल सिंह, भोरंज के प्रधान अजय शर्मा, महासचिव कमलजीत, वित्त सचिव राकेश कुमार, सुजानपुर के अध्यक्ष अरुण शर्मा, महासचिव अविनाश ठाकुर, वित्त सचिव गगन कुमार, बड़सर से राजेंद्र प्रसाद, अजय शर्मा और सुनील कुमार, नादौन के प्रधान मनोज शर्मा, महासचिव नरेश पटियाल, वित्त सचिव शशि शर्मा, राजकुमार आदि ने बताया कि हिमाचल के कर्मियों पर वित्त और सेवा संबंधी नियमों पर पंजाब पैटर्न लागू होता है।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कर्मचारियों के अर्जित अवकाश को सेवानिवृत्ति तक जोड़े जाने के आदेश पारित किए हैं। जिन्हें पंजाब में लागू कर दिया गया है। इन आदेशों की अनुपालना हिमाचल प्रदेश में नहीं हुई है। जिस पर प्रदेश सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। अध्यक्ष संजीव ठाक़ुर ने बताया कि जनवरी से जून तक और फिर जुलाई से दिसंबर तक एक साल में दो बार कर्मियों को अर्जित अवकाश देय होता है। शिक्षकों के लिए यह अवकाश दस-दस दिन के हिसाब से कुल बीस दिन, जबकि गैर शिक्षकों को पंद्रह-पंद्रह के हिसाब से कुल तीस दिन का वार्षिक अर्जित अवकाश एक साल में देय है। तीन सौ दिन तक के अवकाश के बराबर मानदेय की रिटायरमेंट के समय अदायगी की जाती है। शिक्षक और गैर शिक्षक लंबे अरसे से यह मांग कर रहे हैं कि तीन सौ दिनों के बाद के अवकाश को अदायगी से अलग रखकर उसे कर्मचारियों के खाते में जोड़ना चाहिए ताकि, जरूरत पड़ने पर वे इसका उपयोग कर सकें। संजीव ठाकुर ने कहा कि इससे करीब डेढ़ लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस मसले को लेकर उनका संगठन जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें