बिझड़ी/नादौन/रंगस/ भोरंज/ हमीरपुर। जिले में सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुओं को सम्मानित करने के साथ-साथ सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। एमआईटी बणी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उपनिदेशक जगदीश चंद्र रहे। इस मौके पर क्षेत्र के शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब हमीरपुर ने शिक्षक दिवस पर 24 महिला शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के लिए विभिन्न प्रकार के उपहार दिए।
भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल, राजकीय उच्च पाठशाला डुग्घा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोपा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर, सिलिकान मॉडल स्कूल आलमपुर, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगेटू, डीएवी भड़ोली, राजकीय महाविद्यालय भोरंज, हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजूकेशन, तृषा कॉलेज आफ एजूकेशन रंगस, पाइन व्यू कॉन्वेंट स्कूल हीरानगर, दिव्या आदर्श स्कूल भोटा, रावमापा चौरी, रावमापा टौणीदेवी में शिक्षक दिवस मनाया गया।
बाक्स:
प्रयास संस्था के विशेष बच्चों ने पेश किया नृत्य
हमीरपुर। स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और हमीरपुर जिला के विभिन्न निजी शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों के संग लगातार दूसरे साल शिक्षक दिवस हमीरपुर में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से जीवन म्यूजिकल बैंड हमीरपुर ने की। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद तीरथ राम शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक सुशीला शर्मा रहीं। रोहित शर्मा ने शिक्षाविदों को शॉल, टोपी और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। प्रयास संस्था के विशेष बच्चों ने नृत्य ने मन मोह लिया। अखिल शर्मा ने कार्यक्रम में नए व पुराने गीतों से उपस्थित जनसमूह का मन मोहा।