फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर टेंपो-स्कूटी में टक्कर, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर सोमवार दोपहर को टेंपो और स्कूटी की टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार दंपती घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस के माध्यम में बिझड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए बड़सर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को स्कूटी सवार दंपती बिझड़ी से चकमोह की तरफ जा रहा था। एक उत्तर प्रदेश नंबर का टेंपो दियोटसिद्ध की तरफ से बिझड़ी की ओर आ रहा था। दोनों में टक्कर हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी बिझड़ी के प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि टेंपो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें