फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक, वृंदावन से लौटे यात्रियों समेत 28 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
सुजानपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य वीरेंद्र (पोदी) ठाकुर ने कोरोना ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वृंदावन से लौटे भोटा के पांच लोगों समेत शुक्रवार को 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 16 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट तथा 12 आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित पाए गए 12 लोगों में से 11 के सैंपल 31 मार्च को हुए थे, जबकि एक का सैंपल पहली अप्रैल को हुआ था। आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित 12 लोगों में आठ महिलाएं शामिल हैं। इनमें वृंदावन से लौटे भोटा के पांच, लफराण गांव के तीन, गनोह, मंडित्तर, चुंब गांव तथा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से एक-एक संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डा. अर्चना सोनी ने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोविड-19 संक्रमित 16 लोगों में भी आठ महिलाएं शामिल हैं। इनमें हमीरपुर शहर के विभिन्न वार्डों के छह, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो, दड़ूही, जमली, थाना, नघियार, बिझड़ी, घंसूली, टिप्पर गांव व नादौन से एक-एक संक्रमित मामला सामने आया है। बाल स्कूल हमीरपुर की अध्यापक भी इन्हीं 16 में संक्रमित निकली हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें