टौणी देवी (हमीरपुर)। सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाले टैक्सी चालकों के लिए अपने वाहनों को खड़ा करना परेशानी का सबब बन गया है। टौणी देवी क्षेत्र में करीब 25 टैक्सियां हैं, लेकिन इनके लिए निर्धारित पार्किंग स्थल नहीं होने से चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं।
कोई चालक ऊहल चौक के पास टैक्सी खड़ी करता है तो किसी को अस्पताल चौक के आसपास जगह तलाशनी पड़ती है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर चालान होने का डर भी बना रहता है। ऐसे में चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
टौणी देवी अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और अन्य यात्रियों को भी टैक्सियों की जरूरत रहती है। वहीं, ऊहल चौक और अस्पताल चौक के आसपास सड़क किनारे खड़ी टैक्सियों से यातायात प्रभावित होता है और कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
-
सवाल केवल टैक्सियों को खड़ा करने की जगह का नहीं, बल्कि यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने का भी है। यदि टैक्सियों के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित किया जाए तो चालकों को राहत मिलने के साथ सड़क पर वाहनों की आवाजाही को भी सुचारू रखने में मदद मिल सकती है।
-संतोष, टैक्सी चालक
टौणी देवी क्षेत्र में टैक्सियों को खड़ा करने के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाए। इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को उपलब्ध भूमि की संभावनाएं तलाशनी चाहिए, ताकि टैक्सियों को सड़क किनारे खड़ा करने की मजबूरी से छुटकारा मिल सके।
-संजय, टैक्सी चालक
टौणी देवी में एक व्यवस्थित टैक्सी स्टैंड न केवल चालकों को राहत दे सकता है, बल्कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी अहम साबित हो सकता है। प्रशासन को इस समस्या की ओर जल्द ध्यान देना चाहिए।
-जीवन, टैक्सी चालक
टैक्सियों को पार्किंग करने के लिए टौणी देवी क्षेत्र में उपयुक्त स्थान होना चाहिए। यदि निर्धारित पार्किंग स्थान होगा तो सड़क के किनारे चालकों को टैक्सियां नहीं खड़ी करनी पड़ेंगी और लोगों को भी जाम जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-रवि, टैक्सी चालक
कोट
कुछ दिन पहले टैक्सी चालक समस्या को लेकर मिले थे। जल्द समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
-गंधर्वा राठौड़, उपायुक्त हमीरपुर
जीवन, टैक्सी चालक
जीवन, टैक्सी चालक
जीवन, टैक्सी चालक
जीवन, टैक्सी चालक
जीवन, टैक्सी चालक