फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी अस्पताल का सेप्टिक टैंक लीक

Fri, 26 Sep 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

टौणी देवी के सिविल अस्पताल में सेप्टिक टैंक लीक होने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गंदगी और दुर्गंध से व्यापार प्रभावित हुआ है तथा बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टौणी देवी (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल टौणी देवी का सेप्टिक टैंक एक सप्ताह से लीक हो रहा है। गंदा पानी सड़क तक पहुंच रहा है जिससे दुर्गंध फैल रही है। इस कारण दुकानदार भी परेशान हैं। टौणी देवी-टपरे सड़क किनारे करीब 20 दुकानें हैं। लोग दुकानों में आने से परहेज कर रहे हैं। इस कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों में डिंपल, अभिनंदन, कश्मीर सिंह ने बताया कि इस समस्या बारे अस्पताल प्रशासन को भी सूचित किया गया। अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वहीं टौणी देवी अस्पताल चौक पर बैठी सवारियों में संगीता, रमेश, कल्याण, तरसेम अजय इत्यादि ने बताया कि सेप्टिक टैंक की लीकेज की दुर्गंध से बीमारियां फैलने का खतरा है। अस्पताल जैसी सार्वजनिक जगह पर ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है। मरीजों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सेप्टिक टैंक की लीकेज को तुरंत ठीक करने की मांग की है। बीएमओ टौणी देवी डॉ. रमेश रत्तू ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। सेप्टिक टैंक की लीकेज शीघ्र ही ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें