फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के पीछे सुरक्षा दीवार की दरकार

Fri, 26 Sep 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में सुरक्षा दीवार न होने से मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इससे अस्पताल में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में नहीं लगी चाहरदीवारी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगस (हमीरपुर)। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के पिछले हिस्से में सुरक्षा दीवार की दरकार है। सुरक्षा दीवार न होने से चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, मरीज व तीमारदारों की सुरक्षा को खतरा है। वर्ष 2015 से शुरू इस अस्पताल में पूरी तरह से सुरक्षा दीवार का न होना अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। हालांकि अस्पताल के मुख्य गेट के पास गृह रक्षक तैनात रहते हैं। अस्पताल की सीमा के साथ-साथ लोगों के निजी घर/ गोदाम हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में नियमित उपचार करवाने वाले मरीजों ब्रह्मदास, विजय कुमार, राकेश ठाकुर, निर्मला देवी, सुनीता देवी आदि ने बताया कि कई बार अस्पताल में दाखिल किसी रिश्तेदार या परिजनों के साथ जब रात को रहना पड़ता है तो धरातल पर टहलते समय सुरक्षा दीवार न होने से डर लगता है। अस्पताल में सुरक्षा दीवार होना आवश्यक है। इससे अनचाहे वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगेगी। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दलीप ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा दीवार को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे गृह रक्षक अस्पताल में तैनात रहते हैं लेकिन सुरक्षा दीवार को होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें