फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 164 परीक्षा केंद्रों पर आज होगी अंग्रेजी और संस्कृत की परीक्षा

Tue, 03 Mar 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन
विज्ञापन


उच्चत्तर और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलेभर के 164 परीक्षा केंद्रों में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी व संस्कृत की वार्षिक परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 9:42 से दोपहर एक बजे तक होगी। सोमवार को परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्रों में विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर प्रमुखों को दिशा-निर्देश दिए।
जिले में परीक्षाओं के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से 164 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें निजी 29 और 135 सरकारी स्कूल शामिल हैं। 29 निजी स्कूलों के केंद्रों में सरकारी स्कूलों से केंद्र अधीक्षक और उप अधीक्षकों को तैनात किया गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 9:00 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था और सफल आयोजन को लेकर जिला स्तर तीन निरीक्षण कमेटियां स्कूलों का निरीक्षण करेंगी। जिसमें प्रारंभिक और उच्च उपनिदेशक कमेटी और एसडीएम की कमेटी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

जिलाभर के 164 परीक्षा केंद्रों में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी व संस्कृत की परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर स्कूल प्रमुखों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें