फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी में तन्वी और राजीव प्रथम

विज्ञापन
बाल स्कूल नादौन में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय मझियार में बाल मेले में दिखाया हुनर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय मझियार में मंगलवार को खंड स्तर पर बाल मेले का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता नादौन के बीपीओ तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की प्रधानाचार्य मंजू रानी ने की। प्राथमिक विद्यालयों के 12 क्लस्टर तथा माध्यमिक छात्र-छात्राओं के पांच क्लस्टर सम्मिलित रहे। इस दौरान संपूर्ण कार्य की देखरेख बसारल के प्रधानाचार्य उमेश शर्मा और मझियार के मुख्याध्यापक मुल्ख राज ने की।
विज्ञापन

अध्यापक नरेश मलोटिया ने कहा कि इस आयोजन में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बीईईओ रीता शर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालयों की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस कार्यक्रम में संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने मंच संचालन किया तथा अनु बाला, संजीव कुमार, जेबीटी सुनील कुमार और सविता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रभारी के रूप में कार्य किया। प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक व माध्यमिक स्तर पर भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, टीएलएम प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण में जलाड़ी की उपासना और मण-त्रेटी के शुभम ने क्रमश: लड़कियों और लड़कों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी में तन्वी और राजीव ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रूहानी और राधिका गुप्ता की जोड़ी ने लड़कियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें