आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्
मुख्यातिथि ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। आईटीआई हमीरपुर में मंगलवार को तीसरे दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षुओं को नवाजा गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आईटीआई प्रशिक्षुओं और समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि तकनीक के इस युग में सभी युवाओं को अपने कौशल विकास पर विशेष रूप से फोकस करना चाहिए। कौशल विकास के बाद युवाओं को किसी भी क्षेत्र में अच्छा रोजगार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि नौकरियों के पीछे भागने के बजाय युवाओं को अपने उद्यम या कारोबार स्थापित करने की संभावनाएं तलाश करनी चाहिए। इससे वे स्वयं के साथ-साथ कई अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत भी दी। प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और प्रशिक्षुओं का स्वागत किया तथा संस्थान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सत्र 2022-2024 व 2023-2024 में विभिन्न ट्रेडों से 154 प्रशिक्षु पास हुए हैं। मुख्यातिथि ने अतिथिगण, पूर्व छात्र और अलुमिनी को शाल, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने ट्रेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले और पूरे संस्थान में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें कुसुम, रचना, श्वेता, अभिषेक ठाकुर, कंचन, मीनाक्षी ठाकुर, आरती कुमारी, मोना ठाकुर, रीना ठाकुर, गौरव सोनी, दीक्षा, सौरभ बंसल, आशा रानी, रचना, अश्ति वर्मा, रोहित कुमार डोगरा, निशा देवी, शवनम, नीलाक्षी ठाकुर, कृतिका ठाकुर, आंचल ठाकुर, वर्षा, शिल्पा व श्वेता देवी शामिल हैं। इस दौरान संस्थान के प्रशिक्षुओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।