भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की ओर से आयोजित बैठक के बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : पार
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की ओर से जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चों एवं जिला प्रकोष्ठों की अलग-अलग सत्रों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की।
जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश सचिव अमित ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, जिला सहप्रभारी प्रियव्रत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
भाजपा प्रदेश सचिव अमित ठाकुर ने आगामी पार्टी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान बूथ सशक्तिकरण, संगठन की विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बैठक में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, विभिन्न पदाधिकारियों, मोर्चों व प्रकोष्ठों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की।
वहीं, जिला सहप्रभारी प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि आज के डिजिटल युग में जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। संवाद