फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में खाद्यान्नों की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : अमरजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने सभी आटा मिलों, खाद्य आपूर्ति विभाग और निगम को दिए निर्देश
विज्ञापन

आटा, चावल और अन्य खाद्य वस्तुओं को नमी से बचाने के लिए करें पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिले की सभी आटा मिलों, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को बरसात के मौसम में खाद्यान्नों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा इन्हें नमी से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की गेहूं की पिसाई के लिए अधिकृत सभी 9 आटा मिलों में आटे को नमी से सुरक्षित रखने तथा इसके भंडारण के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुसार प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को भी निर्देश दिए कि निगम के सभी 8 थोक गोदामों में नमी संवेदनशील खाद्य वस्तुओं जैसे गेहूं आटा, चीनी और नमक को सुरक्षित रखने के लिए गोदामों के आसपास पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नमी से युक्त खाद्यान्नों का स्टॉक किसी भी सूरत में प्राप्त नहीं किया जाए और इस तरह का स्टॉक उचित मूल्य की दुकानों को भी न जारी किया जाए। उन्होंने जिले की सभी 310 उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं को भी निर्देश दिए हैं कि वे आटा, चीनी और नमक जैसी संवेदनशील खाद्य वस्तुओं को सुरक्षित रखने के लिए समुचित प्रबंध करें और किसी भी राशन कार्डधारक को नमी से प्रभावित खाद्य वस्तुओं का वितरण न करें। इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायत आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें