फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई हमीरपुर में सिलाई एवं कटिंग के कोर्स शुरू

Sat, 17 Oct 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को आईटीआई हमीरपुर में जाइका के तहत हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (एचपीसीडीपी) चरण-2 द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रायोजित साढ़े चार माह के टेलरिंग एंड कटिंग प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। एचपीसीडीपी चरण-2 कृषि विकास, सिंचाई और क्षमता निर्माण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के वैकल्पिक साधनों को भी बढ़ावा दे रही है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि टेलरिंग एंड कटिंग कोर्स ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने प्रशिक्षु महिलाओं से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने और परिवार की आय बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एचपीसीडीपी चरण-2 के परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक जीत राम, जापान से आए जाइका के सामुदायिक विकास अधिकारी शोतारो हयासी और आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें