फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: खेत में पलटा ट्रैक्टर, रातभर नीचे दबे रहे चालक की मौत; सुबह ग्रामीणों को चला हादसे का पता

Fri, 16 Oct 2026 11:56 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)।

सार

हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल की जजरी पंचायत में खेत में ट्रैक्टर पलटने से 58 वर्षीय मदन चंद की मौत हो गई। वह वीरवार शाम गेहूं की बिजाई करने खेत में गए थे और ट्रैक्टर के नीचे दब गए। रातभर हादसे का पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पलटा ट्रैक्टर देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
खेत में पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल की जजरी पंचायत में खेत में ट्रैक्टर पलटने से 58 वर्षीय चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन चंद पुत्र आत्माराम निवासी जजरी के रूप में हुई है। वह वीरवार देर शाम गेहूं की बिजाई करने खेत में गए थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गए। रातभर किसी को हादसे का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने की तलाश
परिजनों के अनुसार, मदन चंद खेत में अकेले काम कर रहे थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी ने फोन किया, लेकिन मोबाइल वाइब्रेशन मोड पर होने के कारण फोन की आवाज सुनाई नहीं दी। परिजन रातभर उनके घर लौटने का इंतजार करते रहे और उनकी तलाश में भी जुटे रहे।

सुबह ग्रामीणों ने देखा पलटा हुआ ट्रैक्टर
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने खेत में ट्रैक्टर पलटा हुआ देखा। इसके बाद हादसे का पता चला और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए मदन चंद
पंचायत प्रधान अमित ढटवालियां ने बताया कि मदन चंद अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें