बड़सर क्षेत्र की गाय में दिखे लंपी के लक्षण।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। संरक्षित पशुओं में पाए जाने वाले त्वचा रोग लंपी के लक्षण बड़सर क्षेत्र की एक गाय में मिले हैं। गाय के शरीर पर लंपी बीमारी की तरह फोड़े हुए हैं और उसे बुखार भी रह रहा है। लंपी रोग प्रदेश के सिरमौर, शिमला और सोलन के संरक्षित पशुओं में हाल ही में मिला है। जबकि राजस्थान और गुजरात में तो यह बड़े स्तर पर पशुओं को चपेट में ले चुका है। राजस्थान में तो करीब 2,000 पशु इस बीमारी की चपेट में आने से मर गए हैं।
अब बड़सर क्षेत्र में गाय में लक्षण पाए जाने के बाद पशुपालन विभाग की सक्रिय हो गया है और गाय की निगरानी व उपचार शुरू कर दिया है। हालांकि, सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा गया है, लेकिन लक्षण लंपी रोग से मिलते जुलते ही हैं। इस बारे में बड़सर के पशु चिकित्सक डॉ. सुनील ने कहा कि बुधवार को ऐसे लक्षणों वाली गाय का मामला समाने आया है। विभाग ने गाय का इलाज भी शुरू कर दिया गया है। गाय को एंटीबायोटिक दी जा चुकी है और पूरी निगरानी की जा रही। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अगर कुछ और ऐसे मामले मिलते हैं तो सबके सैंपल इकट्ठे कर भोपाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल लोगों को चिंता करने कि जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहें।