फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ घंटे तक मशीन में फंसी रही सुषमा की बाजू

Tue, 26 May 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत घास काटते समय मशीन में हाथ आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान 45 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी लहड़ा डूग्घा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला करीब डेढ़ घंटे तक मशीन में फंसी रही और मदद के लिए चिल्लाती रही।
विज्ञापन

घर पर कोई सदस्य मौजूद न होने के कारण महिला अकेले ही दर्द से तड़पती रही। करीब डेढ़ घंटे बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने चीखने की आवाज सुनी और तुरंत मौके पर पहुंचकर मोटर बंद की। इसके बाद आसपास के लोगों ने घास काटने वाली मशीन को खोलकर महिला की बाजू बाहर निकाली। हालांकि महिला की बाजू अब शरीर से अलग हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलने पर लोगों ने महिला के पति प्रमोद कुमार को भी मौके पर बुलाया। प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी माता का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ऑपरेशन हुआ था और परिवार के अधिकतर सदस्य अस्पताल में थे। घर पर सुषमा अकेली थी, जबकि वह स्वयं स्कूल बस चालक के रूप में ड्यूटी पर गया हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब नौ बजे हुई और महिला करीब साढ़े दस बजे तक मदद के लिए आवाज लगाती रही। परिजनों ने बताया कि महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार ने कहा कि यदि पड़ोसी महिला ने समय रहते आवाज न सुनी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें