जाहू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए आम सभा का आयोजन शनिवार को प्रधानाचार्य अनिल डोगरा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें करीब 173 अभिभावकों ने भाग लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव में हिस्सा लिया।
तीन वर्ष 2024-2027 के लिए अभिभावकों की ओर से सर्वसम्मति से सुषमा देवी को दूसरी बार स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना। इसके अलावा संतोष पटियाल, सपना देवी, रीना ठाकुर, मंजलि देवी, राम प्रकाश, सुनीता देवी, सुषमा, लीला देवी, पुष्पा देवी, कुलदीप चंद, ज्योति देवी को स्कूल प्रबंधन समिति का सदस्य चुना गया और भोरंज पंचायत प्रधान पूजा देवी को पदेन सदस्य बनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने अभिभावकों को संबोधित करते कहा कि स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समिति का बहुत महत्व है। सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशों में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों व अभिभावकों की सहभागिता हर गतिविधि के साथ जोड़ी गई है। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि हर बैठक में समय निकाल कर स्कूल आएं तथा बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए अपने सुझाव व सहयोग करें।