ताल (हमीरपुर)। ऊखली पंचायत के पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता सुशील ठाकुर को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के तौर पर वह क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
सुशील ठाकुर लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े हुए हैं। जिला परिषद चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन बाद में टिकट बदल दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के बजाय भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन नहीं भरा।
चुनाव के बाद भी वह क्षेत्र में सक्रिय हैं। सुशील ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। संवाद