फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज रात्रि बैड़मिंटन मुकाबले में सुशील-दिनेश की जोड़ी विजेता

Sun, 10 Mar 2024 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए दो दिवसीय रात्रि ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई गई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए करवाई गई प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 26 टीमों ने भाग लिया। रात्रि करीब दो बजे तक मैच को देखने के लिए युवा वर्ग प्रतियोगिता स्थल पर जुटा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सुशील कुमार व दिनेश की जोड़ी विजेता और रजत व संजीव की जोड़ी उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्यातिथि भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप ने विजेता टीम को 5000 रुपये और उपविजेता को 4000 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और आगामी लोकसभा चुनाव में भोरंज क्षेत्र में मत प्रतिशतता को बढ़ाना है।
चुनाव प्रकिया को सफल बनाने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट का बहुत अधिक महत्व हैं। इसके लिए युवा वर्ग को गांवों में अधिक से अधिक लोगों को वोट डालने व उसके महत्व से जागरूक करने के लिए जिम्मेवारी निभानी होगी। इस अवसर पर कुलदीप चंदेल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी प्रधानाचार्य के अनिल डोगरा, संजीव कतना, गुलशन चंद व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें