डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलोह के गांव शुक्रवार रात को एक कार खाई में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को चालक कार को पीछे कर रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
कार के हादसे के दौरान कार के चारों टायर ऊपर हो गए। हादसे में कार चालक को मामूली चोंटे आई हैं। कड़ी मशक्कत के बाद लोगो ने उसे बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अभी यह गाड़ी कुछ दिन पहले ही खरीदी थी और अभी तक कार को नंबर तक भी नहीं मिला था। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश ने कहा कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।