फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो साल में पांच बार सर्वे, फिर भी इंडोर स्टेडियम के लिए नहीं मिल पाई भूमि

Thu, 07 Nov 2024 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट जारी, दस कनाल भूमि न मिलने से इंडोर स्टेडियम निर्माण की योजना नहीं चढ़ पाई सिरे
विज्ञापन

35 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है आधुनिक इंडोर स्टेडियम का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के निर्माण की योजना भूमि अभाव में सर्वे तक ही सीमित रह गई है। दो वर्षों से स्टेडियम निर्माण योजना के सपने में बैठे युवाओं की उम्मीदों पर पुन: पानी फिर गया है।
पांच बार सर्वे के बावजूद इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए विभाग को दस कनाल भूमि नहीं मिल सकी है। शहर से दूर जिला प्रशासन के आदेश पर लाहड़ में एक जगह पर भूमि चिह्नित की गई, लेकिन जमीन कम होने की वजह से इस साइट को रद्द कर दिया गया है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद लाखों का बजट इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूर हुआ है, लेकिन जमीन चिह्नित न होने से विभाग की परेशानी बढ़ गई है। जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य भूमि न मिलने के कारण अधर में लटका हुआ है। विभागीय अधिकारी जगह न मिलने के कारण कार्य को शुरू कराने में विफल हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गृह जिला हमीरपुर के दौरे के दौरान जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम निर्माण करवाने की घोषणा की थी। निर्माण कार्य के लिए खेल विभाग को 35 लाख का बजट भी जारी कर दिया गया है, लेकिन अब निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हमीरपुर शहर में भूमि नहीं मिल पा रही है।कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी पांच बार सर्वे कर चुके हैं, लेकिन सर्वे के दौरान भूमि न मिलने से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए 10 कनाल भूमि का होना आवश्यक है, लेकिन भूमि का न मिलना विभागीय अधिकारियों के लिए परेशानी बना हुआ है। भूमि उपलब्ध न होने और निर्माण कार्य शुरू न होने से बजट के वापस होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


कोट

लोक निर्माण विभाग को इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए 35 लाख रुपये की राशि भेज दी है। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्य को लेकर सर्वे कर रहे हैं। जमीन मिलने के बाद ही निर्माण कार्य को शुरू किया जा सकता है। स्टेडियम निर्माण होने से खिलाड़ियों को सभी खेल सुविधाएं मिलेंगी।
-विवेक, जिला खेल अधिकारी, हमीरपुर





समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें