फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का सर्वे शुरू

Sun, 04 May 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के गठन के बाद अब क्षेत्र के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। खासतौर पर नगर परिषद में शामिल नए क्षेत्रों के लिए यह खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के दूसरे चरण का सर्वे शुरू हो गया है, जिसके तहत नगर परिषद नादौन में सभी पात्र लोगों को अपना घर बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। नगर परिषद नादौन के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए पात्र लोग नजदीकी लोक मित्र केंद्र में व नगर परिषद कार्यालय में आवदेन कर सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र का कोई भी स्थायी निवासी जिसका अपना पक्का घर नहीं है और जिसकी पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख से कम है, पात्र व्यक्ति भूमि के दस्तावेज, शपथ पत्र सहित अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ आगामी 20 मई तक आवदेन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नादौन में सम्मलित नए क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें