फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में आस्था का सैलाब, 15 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 20 Jul 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद बाहर आते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से पहुंचे करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने रात 12 बजे तक लंबी कतारों में लगकर बालयोगी के दर्शन किए।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु शनिवार रात से ही दियोटसिद्ध पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखे गए, ताकि रात के समय भी दर्शन करने में किसी को परेशानी न हो।
सुबह पांच बजे आरती के बाद दर्शन का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने कतारों में भजन-कीर्तन करते हुए पवित्र गुफा में माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा कर्मी दिनभर व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के रविवार बाबा बालकनाथ की आराधना के लिए विशेष माने जाते हैं। इसी कारण इन दिनों दियोटसिद्ध धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती है।
कोट
15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर ली गई थीं, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा मिल सके। -स्वाति डोगरा, मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद बाहर आते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें