जिला बार एसोसिएशन हमीरपुर के प्रधान सहित अन्य अधिवक्ता। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन हमीरपुर के प्रधान पद के लिए मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिवक्ता सुरेश ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी केसी भाटिया को 13 मतों के अंतर से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की।
चुनाव अधिकारी जेसी शर्मा ने बताया कि मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी गई। कुल 273 मतदाताओं में से 203 ने मतदान किया, जबकि एक वोट रद्द हुआ।
मतगणना के बाद सुरेश ठाकुर को 107 मत मिले, जबकि केसी भाटिया के पक्ष में 94 मत पड़े। प्रधान पद के लिए शुरुआत में केसी भाटिया, सुरेश ठाकुर और अनिल वर्मा ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में अनिल वर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद मुकाबला सुरेश ठाकुर और केसी भाटिया के बीच रह गया।
जीत के बाद सुरेश ठाकुर के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी।