हमीरपुर। सीएंडवी अध्यापक संघ हमीरपुर के जिला स्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव वीरवार को कन्या स्कूल हमीरपुर में हुए। चुनाव प्रक्रिया में हिम आंचल पेंशनर संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा व खंड प्रधान देवराज पटियाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस दौरान सुरेंद्र को छठी बार सीएंडवी अध्यापक संघ हमीरपुर का प्रधान नियुक्त किया गया।
चुनावी प्रक्रिया की अध्यक्षता संयुक्त रूप से राज्य प्रेस सचिव अश्विनी भारद्वाज व जिला संगठन महासंयोजक सुमन लता ने की। जिला बिलासपुर के प्रधान रविकांत शर्मा और वरिष्ठ उपप्रधान धर्मपाल गोरा ने चुनावी प्रक्रिया में राज्य पर्यवेक्षक मंडल की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चुनाव में सुरेंद्र कुमार को लगातार छठी बार जिला हमीरपुर का प्रधान चुना गया और अन्य कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया।
वहीं, सुमन लता को संगठन महासंयोजक, होशियार सिंह को संगठन महा संरक्षक, नरेश ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान, आचार्य अजय कौशल को महासचिव अश्विनी भारद्वाज को वित्त सचिव, पवन परमार को वरिष्ठ उपप्रधान, मीनाक्षी शर्मा महिला मोर्चा प्रधान, इंदु गौतम वरिष्ठ उपप्रधान, रीना बन्याल महासचिव, कुसुम लता उपप्रधान, कमलेश कुमारी व रजनी महिला मोर्चा जिला संयोजक चना गया।
इसी प्रकार, आचार्य पवन खंड प्रधान एवं विजय कुमार मुख्य सलाहकार, नीता रानी व सीमा अबरोल तथा सीमा गुप्ता जिला महामंत्री, रजनीश पाठक, मुख्य लेखाकार, अश्विनी भारद्वाज जिला मुख्य संरक्षक, लेखराज जिला कार्यालय महासचिव, सुरजीत कुमार जिला कार्यालय सहसचिव और रजनीश पाठक को जिला प्रेस सचिव चुना गया। इस मौके पर खंड बिझड़ीं के पूर्व प्रधान दलेर सिंह, कर्म चंद, रमेश चंद्र, एडीपीओ हमीरपुर करतार चंद विशेष रूप में मौजूद रहे।
सीएंडवी अध्यापक संघ हमीरपुर की नव नियुक्ति कार्यकारिणी चुनावों के बाद। स्रोत: संघ