फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 100 मीटर दौड़ में सूरज और समीक्षा प्रथम

Thu, 12 Feb 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स मीट में ऊंची कूद लगाता खिलाड़ी। स्रोत : स
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विजय ठाकुर ने बताया कि खेल बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जन जागरूकता के लिए आवश्यक है। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम, वरुण दूसरे और चिराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में समीक्षा ने प्रथम, सानिया चौधरी ने दूसरा और रीया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्र वर्ग की उंची कूद प्रतियोगिता में रीतिक ने प्रथम, सूरज ने दूसरा और अभय ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की प्रतियोगिता में वसु ने प्रथम, समीक्षा ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं, डिस्क्स थ्रो में वसु ने पहला, निष्ठा ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में आकाश प्रथम, अभिनंदन दूसरे और नवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम, दीक्षा ने दूसरा और वंदना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में सानिया चौधरी और सूरज को चुना गया। इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स मीट में ऊंची कूद लगाता खिलाड़ी। स्रोत : स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें