फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: किसानों के लिए उड़द और मूंग के बीज की आपूर्ति शुरू

Wed, 24 Jun 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के किसानों के लिए खरीफ सीजन से पहले अच्छी खबर है। कृषि विभाग ने जिले के विभिन्न कृषि विक्रय केंद्रों के लिए माश (उड़द) और मूंग दाल के बीजों की आपूर्ति शुरू कर दी है, जिससे किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

इस बार जिले के लिए माश (उड़द) का करीब 940 किलोग्राम बीज उपलब्ध कराया गया है, जो पिछले वर्ष 937 किलोग्राम था। माश का बीज किसानों को 145 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं, मूंग दाल का 208 किलोग्राम बीज जिले में पहुंचा है, जबकि पिछले वर्ष इसकी उपलब्धता 111 किलोग्राम थी। मूंग का बीज 138 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से बीजों की आपूर्ति कृषि विक्रय केंद्रों तक भेजी जा रही है, ताकि किसान समय पर खरीद कर खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी कर सकें
हालांकि, बीजों पर मिलने वाले अनुदान को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। विभाग ने बताया कि अनुदान संबंधी निर्देश प्राप्त होने पर किसानों को अलग से सूचित किया जाएगा।
कोट
कृषि विभाग समय-समय पर किसानों को गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध करवाता है। माश और मूंग दाल के बीज की खेप कृषि विक्रय केंद्रों को भेजी जा रही है। -डीडी शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें