फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुनील शर्मा बिट्टू ने बुरनाड़ में सुनीं जनसमस्याएं

Mon, 15 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को दड़ूही क्षेत्र के गांव बुरनाड़ का दौरा कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई पेयजल समस्या का उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित करने तथा गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने गांववासियों की मांग पर पुराने श्मशानघाट के रास्ते के निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाने, बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान तथा सोलर लाइटों की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में जिला हमीरपुर के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे जिले को प्रदेश में एक अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा बस स्टैंड और एक बड़ा मेडिकल कॉलेज स्थापित किया गया है, जो आने वाले समय में उत्तर भारत के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि मटाहणी स्थित हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का विस्तार किया जा रहा है और वहां करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न भवनों का निर्माण किया गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों का भी विकास सुनिश्चित हुआ है।
इस मौके पर कांग्रेस एससी सैल के पूर्व जिलाध्यक्ष होशियार सिंह, पूर्व उप प्रधान होशियार सिंह, पूर्व पंचायत सदस्य कुलदीप, सलीमो बेगम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें