भोरंज में आंगनबाड़ी केंद्रों में समर कैंप को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। स्रोत जनस
भोरंज(हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के 6400 से अधिक चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘समर कैंप 2026 कमाल की तैयारी’ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को भोरंज के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास जिला परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने की।
प्रशिक्षण के दौरान प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की जिला समन्वयक रेणुका शर्मा और अधिकारी रमेश धीमान ने कार्यकर्ताओं को अभियान की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना भोरंज के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 से 16 जून के बीच समर मेले आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान के माध्यम से प्रदेश में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 80 हजार बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न आंगनबाड़ी वृत्तों के पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर, सरोजा देवी, अंजना शर्मा और सुनील नड्डा भी उपस्थित रहे।
भोरंज में आंगनबाड़ी केंद्रों में समर कैंप को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। स्रोत जनस